Umaria

Umaria News : जिला अस्‍पताल में दो महीने के मासूम की सर्जरी से सीधे हुए पैर – Two month old babys legs straightened after surgery in the district hospital

Umaria News : अपने बच्चे के टेढ़े पैर देखकर घबरा गया था विकलांग पिता, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन।

द्वारा संजयकुमार शर्मा

प्रकाशित तिथि:

बुध, 17 अप्रैल 2024 02:44 अपराह्न (IST)

अद्यतन दिनांक:

बुध, 17 अप्रैल 2024 02:59 अपराह्न (IST)

पर प्रकाश डाला गया

  1. यह देखकर विकलांग पिता की आंखें खुशी के आंसू से छलक उठी।
  2. बोले-अपना ही पूरा जीवन नजर आने लगा था जो बेहद दुख भरा था।
  3. सिविल सर्जन डॉ केसी सोनी ने ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली।

Umaria News : नई दुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। उमरिया जिला अस्पताल में एक दो महीने के मासूम बच्चे के एक्लियस टेंडन की सर्जरी से उसके दोनों टेढ़े पैर सीधे हो गए हैं। यह देखकर उसके विकलांग पिता की आंखे खुशी के आंसू से छलक उठी। इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक विकलांग पिता अपने नवजात बच्चे के टेढ़े पैर देखकर कितना घबरा गया होगा। मासूम सारांश के पिता सुभाष सिंह का कहना है कि अपने बच्चे के पैर देखकर वह बुरी तरह से घबरा गए थे उन्हें बच्चे के जीवन में अपना ही पूरा जीवन नजर आने लगा था जो बेहद दुख भरा था।

दु:खभरा जीवन

सुभाष सिंह का पूरा जीवन बड़ी कठिनाइयों से गुजरा है। दो साल पहले वर्ष 2022 में कामता से विवाह किया था और मजदूरी करके अपना जीवन बिता रहा था। विवाह के दो साल बात फरवरी 2024 में उसके यहां एक बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के बाद जब उसने बच्चे को देखा तो पाया कि उसके पैर पूरी तरह से मुड़े हुए थे। आसा कार्यकर्ता सुनीता सिंह ने उन्हें बताया कि उमरिया में बच्चे का उपचार हो सकता है, जिससे उसकी उम्मीद कुछ जागी।

अस्पताल में हुआ उपचार

उमरिया जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केसी सोनी ने इस पूरे मामले को समझा और खुद बच्चे के ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली। सर्जरी से पहले उन्होंने आठ बार बच्चे के पैर पर प्लास्टर बांधे और उसे खोला और सर्जरी के लिए तैयार किया। इसके बाद उन्होंने बच्चे के पैर की सर्जरी करके उन्हें सीधा कर दिया। डॉ केसी सोनी का कहना है कि यह एक जटिल सर्जरी थी लेकिन बच्चे के जीवन के लिए बेहद आवश्यक थी जिसकी वजह से हमने यह सर्जरी पूरी जिम्मेदारी के साथ की।

MP DRISHTI NEWS

लेटेस्ट व शानदार खबरों के साथ सभी खबरें देखने के लिए बने रहे आपके आपने चैनल पर..... Mp drishti news

Related Articles

Back to top button