Umaria

Umaria News : तेज गर्मी के बावजूद बांधवगढ़ में पर्यटकों को रोमांचित कर रहे बाघ – Despite the scorching heat tigers are thrilling the tourists in Bandhavgarh

Umaria News : बाघिन कांटीवाह की उम्र लगभग 7 वर्ष है और उसके तीन शावकों की उम्र लगभग 10 महीने है।

द्वारा संजयकुमार शर्मा

प्रकाशित तिथि:

मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 02:28 अपराह्न (IST)

अद्यतन दिनांक:

मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 02:28 अपराह्न (IST)

पर प्रकाश डाला गया

  1. पूरे कुनबे के साथ शिकार घसीटते हुए देखा।
  2. बाघिन अक्सर यहीं पर पर्यटकों को दिखाई देती है।
  3. बाघ पानी में अठखेलिया करते हुए दिखाई देते हैं।

Umaria News : नई दुनिया प्रतिनि‍धि, उमरिया। जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेज गर्मी के बावजूद पर्यटकों को बाघ दिखाई दे रहे हैं और उन्हें रोमांचित भी कर रहे हैं। कहीं बाघ पानी में अठखेलिया करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कहीं शिकार करते हुए नजर आ रहे हैं।

पर्यटकों के सामने एक हिरण का शिकार कर लिया

बांधवगढ़ के खितौली में बाघों के एक कुनबे ने पर्यटकों के सामने एक हिरण का शिकार कर लिया। बाघ को शिकार करता हुआ देख पर्यटक रोमांचित हो गए। रविवार को बांधवगढ़ के खितौली जोन में सफारी करने गए पर्यटकों ने एक नहीं बल्कि कई बाघ एकसाथ देखने को मिले। यहां पर पर्यटकों ने एक बाघिन को अपने पूरे कुनबे के साथ शिकार घसीटते हुए देखा। कई पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

पानी के पास कुनबा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटकों को खितौली जोन में मूणातारा तालाब के पास बाघिन अपने शावकों के साथ नजर आ रही है। जो बाघिन शिकार के बाद मृत जानवर को घसीटती नजर आई वह ”कांटीवाह” बाघिन थी और यह उसी की टेरेटरी थी। खितौली जोन में इस बाघिन ने अपने तीन शावकों के साथ टेरेटरी बनाई है। बाघिन कांटीवाह की उम्र लगभग 7 वर्ष है और उसके तीन शावकों की उम्र लगभग 10 महीने है। यह बाघिन अक्सर यहीं पर पर्यटकों को दिखाई देती है।

MP DRISHTI NEWS

लेटेस्ट व शानदार खबरों के साथ सभी खबरें देखने के लिए बने रहे आपके आपने चैनल पर..... Mp drishti news

Related Articles

Back to top button