National News

कर्नाटक के कॉलेज में कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या: पूर्व क्लासमेट ने चाकू से शरीर पर 7 वार किए; प्रपोजल ठुकराने से नाराज था

बेंगलुरु32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर कॉलेज कैंपस में लगे CCTV की है। इसमें आरोपी फैयाज नेहा पर चाकू से हमला करते दिख रहा है।

कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में गुरुवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेहा एमसीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसी कॉलेज के एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक (23) ने नेहा के गले, पेट सहित शरीर पर चाकू से 7 वार किए।

हमले में फैयाज को भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फैयाज नेहा पर हमला करता हुआ दिखा।

पुलिस ने बताया कि नेहा और फैयाज एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों बीसीए के दौरान क्लासमेट थे। नेहा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके कारण फैयाज ने घटना को अंजाम दिया।

हुब्बली-धारवाड़ की पुलिस कमिश्नर रेणुका एस सुकेमार ने कहा कि इस मामले में कल FIR दर्ज की गई थी, जिसके एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमने सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

मृतक नेहा और आरोपी फैयाज की तस्वीर।

शुक्रवार को नेहा की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें कई लोग शामिल हुए।

नेहा के अंतिम संस्कार की तस्वीर।

आरोपी ने पहले बात की, फिर चाकू से हमला किया
पुलिस के मुताबिक, घटना शाम 5 बजे की है। CCTV फुटेज में दिखा कि नेहा कॉलेज कैंपस से बाहर जा रही थी। इसी दौरान फैयाज उसके सामने आ गया। दोनों के बीच पहले कुछ बातचीत हुई, इसके बाद फैयाज ने नेहा पर चाकू से हमला कर दिया।

पहली बार चाकू लगते ही नेहा जमीन पर गिर गई। फिर फैयाज ने उस पर एक के बाद एक छह बार चाकू से वार किए। हमले के बाद फैयाज ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ छात्रों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया।

कॉलेज के स्टाफ और दूसरे स्टूडेंट्स नेहा को अस्पताल ले गए। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फैयाज ने पूछताछ के दौरान बताया कि नेहा उसके साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ दिनों से अचानक वह उससे दूर रहने लगी थी। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद नेहा को अस्पताल ले जाया गाय। ये तस्वीरें उसी समय की है।

मृतका के पिता बोले- इन चीजों से दूर रहती थी बेटी
हालांकि, मृतक के पिता ने बताया कि जब मेरी बेटी कॉलेज से लौट रही थी, तो एक अनजान शख्स ने उस पर 7 पर वार किया। इससे मेरी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने मेरी बेटी को प्रपोज किया था, लेकिन उसने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया। वह उसे पसंद नहीं करती थी। इन चीजों से दूर ही रहती थी। इस घटना से पहले ही हमने आरोपी से बात की थी और उसे बताया था कि वह मुस्लिम है और हम हिंदू हैं, इसलिए हम इस शादी की इजाजत नहीं दे सकते हैं।

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना की निंदा की और आरोपी को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मैंने DGP को कड़ी जांच करने और आरोपी को अधिकतम सजा सुनिश्चित देने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ के साथ उनकी बेटी नेहा। (तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया)

ये खबरें भी पढ़ें…

हरियाणा में यूट्यूबर कपल ने खुदकुशी की: लिव-इन में रहते थे, झगड़ा के बाद बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदे

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों यूट्यूबर थे और लिव-इन में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

बॉयफ्रेंड ने दहेज मांगा, डॉक्टर ने सुसाइड किया: लिखा- सबको सिर्फ पैसा चाहिए, BMW, सोना और जमीन की डिमांड थी

केरल के तिरुवनंतपुरम में दहेज की मांग से परेशान 26 साल की महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। उनकी शादी बॉयफ्रेंड से तय हुई थी। लड़के के परिवार ने दहेज में BMW कार, 15 एकड़ जमीन और सोने की मांग की थी। इतना दहेज देने से मना करने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

MP DRISHTI NEWS

लेटेस्ट व शानदार खबरों के साथ सभी खबरें देखने के लिए बने रहे आपके आपने चैनल पर..... Mp drishti news

Related Articles

Back to top button