National News

भास्कर अपडेट्स: क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी के भाई को पकड़ा, साजिश में शामिल होने का शक

भास्कर अपडेट:क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी के भाई को पकड़ा, साजिश में शामिल होने का शक

सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की घटना के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी विक्की गुप्ता के भाई सोनू गुप्ता को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है, क्राइम ब्रांच को शक है कि सोनू भी इस साजिश का हिस्सा है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी, सागर पाल गैंगस्टर से प्रभावित इंस्पायर्ड था। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह गैंग के संपर्क में आया और वहां से उसे सलमान खान के बाहर फायरिंग करने का ठेका मिला, आरोपियों को बताया गया था कि यह एक बड़ा काम है और उन्हें अच्छे पैसे मिलेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कर्नाटक के कोडागु में चुनाव कैंपेन के दौरान कार से कुचलकर भाजपा नेता की मौत

कर्नाटक के कोडागु में चुनाव प्रचार के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा कुशलनगर तालुका के वलनूर गांव में हुआ। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोडागु पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की। कोडागु SP ने कहा कि तीन लोगों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार किया गया है।

नेस्ले के बेबी फूड्स में एक्स्ट्रा शुगर मामले में FSSAI को मिले जांच के आदेश

FMCG कंपनी नेस्ले (Nestle) के बेबी फूड्स प्रोड्क्ट्स में एक्स्ट्रा शुगर मिलने की बात सामने आने के एक दिन बाद सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

18 अप्रैल को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत सरकार ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। FSSAI ने कहा कि इसे वैज्ञानिक पैनल के सामने रखा जाएगा।

दरअसल, स्विट्जरलैंड की पब्लिक आई और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क (IBFAN) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नेस्ले भारत सहित एशिया और अफ्रीका के देशों में बिकने वाले बच्चों के दूध और सेरेलेक जैसे फूड प्रोडक्ट्स के एक सर्विंग में करीब 4 ग्राम अतिरिक्त शक्कर और शहद मिलाती है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड विस्फोट में CRPF का एक जवान घायल

बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान ग्रेनेड विस्फोट में एक जवान को चोट आई है। इससे 500 मीटर के फासले पर पोलिंग बूथ है। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले मंगलवार को कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल था। मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान भी घायल हुए थे। इनमें 2 DRG के जवान थे।

फिलीपींस को आज ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट सौंपेगा भारत; 2022 में हुई थी डील

भारत शुक्रवार को फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का पहला बैच सौंपेगा। ब्रह्मोस पाने वाला फिलीपींस पहला बाहरी देश है। भारतीय वायुसेना इसे डिलीवर करेगी। भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए 2,966 करोड़ रुपए का सौदा किया था। इन मिसाइलों की स्पीड 2.8 मैक और मारक क्षमता 290 किमी है।

RBI ने 5 बैंकों पर लगाया 60 लाख का जुर्माना; लोन और दूसरी सुविधाएं पर रोक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नियमों के उल्लंघन के मामले में देश के 5 सहकारी बैंकों पर टोटल 60.3 लाख रुपए का जुर्माना लगया है। इसके अलावा, RBI ने इन बैंकों के डायरेक्टर्स और उनके संबंधियों के लोन और दूसरी सुविधाओं पर भी तत्काल रोक लगा दी है। इन बैंकों पर लगा है जुर्माना…राजकोट नागरिक सहकारी बैंक पर सबसे ज्यादा ₹43.30 लाख इसके बाद केंद्रीय बैंक नेद कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक (नई दिल्ली), राजधानी नगर सहकारी बैंक (लखनऊ) और जिला सहकारी बैंक, गढ़वाल (कोटद्वार, उत्तराखंड) पर 5-5 लाख रुपए और जिला सहकारी बैंक (देहरादून) पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

MP DRISHTI NEWS

लेटेस्ट व शानदार खबरों के साथ सभी खबरें देखने के लिए बने रहे आपके आपने चैनल पर..... Mp drishti news

Related Articles

Back to top button